भारत डायनामिक्स लिमिटेड (BDL) ने अपने नये अधिकृत विश्वस्तरीय सीकर सुविधा केन्द्र पर निर्मित अगली पीढी की हथियार प्रणाली – पहले रेडियो फ्रिक्वेन्सी सीकर ऑफ आकाश रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन को सुपुर्द कर दिया है।सीकर टर्मिनल चरण में लक्ष्य को भेदने के लिए हवा से हवा और जमीन से हवा मार करने वाली मिसाइल में प्रयोग की जाने वाली एक महत्वपूर्ण और प्रौद्योगिकी आधारित सबसिस्टम है।
रेडियो फ्रिक्वेन्सी सीकर की रूपरेखा डी.आर.डी.ओ. के अनुसंधान केन्द्र ईमारत द्वारा तैयार की गयी है। इसका निर्माण बीडीएल ने हैदराबाद स्थित अपनी कंचनबाग इकाई के अपने विश्वस्तरीय सीकर सुविधा केन्द्र पर किया है।
बीडीएल की कंचनबाग इकाई में कल आयोजित एक विशेष समारोह में बीडीएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कमोडोर ए. माधवराव ने बीडीएल द्वारा निर्मित पहले रेडियो फ्रिक्वेन्सी सीकर को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन के सचिव और अध्यक्ष डॉक्टर समीर वी कामत को सुपुर्द किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment