Categories: News-Headlines

BCCI ने श्रीलंका, न्‍यूजीलैंड और ऑस्‍ट्रेलिया के साथ क्रिकेट श्रृंखला के कार्यक्रम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कन्‍ट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका, न्‍यूजीलैंड और ऑस्‍ट्रेलिया के साथ क्रिकेट श्रृंखला के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला जनवरी-फरवरी 2023 में भारत में खेली जाएंगी। सबसे पहले श्रीलंका और भारत के बीच तीन एकदिवसीय और तीन ट्वेंटी-ट्वेंटी मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी। इसके बाद न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर तीन-एकदिवसीय और तीन ट्वेंटी-ट्वेंटी मैचों की श्रृंखला खेलेगी। इसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के मैच खेले जाएंगे। इसमें पहले चार टेस्ट मैचों की सीरीज 9 फरवरी से 13 मार्च तक होगी। इसके बाद 17 से 22 मार्च तक तीन वनडे मैचों की सीरीज भी खेली जाएगी। मुम्‍बई में तीन जनवरी को पहला ट्वेंटी-ट्वेंटी मैच खेला जाएगा। इस श्रृंखला का समापन तिरूवनन्‍तपुरम में 15 जनवरी को एकदिवसीय मैच के साथ होगा। ये मैच पुणे, राजकोट, गुवाहाटी और कोलकाता में खेले जाएंगे।

भारतीय टीम इस समय बांग्लादेश के दौरे पर है। तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के बाद टीम को दो टेस्ट मैच भी खेलने हैं। 26 दिसंबर को इस दौरे का समापन होगा। फिर अगले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम चार टेस्ट खेलेगी। यानी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 से पहले यह 6 टेस्ट भारत के लिए काफी अहम होने वाले हैं। साथ ही अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के मद्देनजर अगले साल की शुरुआत में टीम इंडिया को जो 9 वनडे मार्च तक खेलने हैं उससे भी टीम इंडिया की तैयारियों का आंकलन किया जा सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.