आगामी विश्व कप-2023 के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 15 सदस्यीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। मुम्बई में अजित आगरकर के नेतृत्व वाली चयन समिति ने विश्व कप के लिए टीम के सदस्यों के नाम घोषित किए। विश्व कप के लिए टीम के कप्तान रोहित शर्मा होंगे, जबकि हरफनमौला खिलाडी हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया गया है। समिति ने एशिया कप के लिए टीम में शामिल संजु सैमसन, तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा को विश्व कप की टीम में नहीं रखा है।
लम्बे समय से चोट के कारण बाहर रहे केएल राहुल और श्रेयस अय्यर को विश्व कप के लिए टीम में शामिल किया गया है। इनके अलावा विराट कोहली, शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, रविन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को भी टीम में जगह मिली है। मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, ईशान किशन और सूर्य कुमार यादव भी भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।
भारतीय क्रिकेट टीम ने 2011 में महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में विश्व कप जीता था। इसके बाद एक बार फिर टीम विश्व विजेता बनने का इरादा रखती है। विश्व कप 2023 का आयोजन आगामी पांच अक्तूबर से भारत में किया जाएगा जबकि फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment