बांग्लादेश के उत्तरी ढाका क्षेत्र में कल दोपहर वायु सेना के एक जेट विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से स्कूली बच्चों समेत करीब 22 लोगों की मृत्यु हो गई और 169 लोग घायल हो गए। हमारे संवाददाता ने बताया है कि बांग्लादेश वायु सेना का विमान एफ-7 बी.जी.आई. दोपहर 1 बजकर छह मिनट पर प्रशिक्षण उडान भरते ही ढ़ाका के उत्तरी क्षेत्र में स्थित माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
इस भयावह दुर्घटना ने दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले शहरों में से एक के अंदर वायु सेना अड्डे के संचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई ढाका निवासियों के लिए, इस घटना के सदमे ने उन आशंकाओं को फिर से जगा दिया है जो लंबे समय से अनसुलझी थीं। दशकों के उड़ान अनुभव वाले विमान बांग्लादेश के पूर्व कप्तान अब्दुल्ला फ़ारूक़ ने वाणिज्यिक और नागरिक क्षेत्रों के पास सैन्य उड़ान संचालन को लेकर सार्वजनिक रूप से अपनी चिंता व्यक्त की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ढाका में हुई हवाई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि ऐसे समय में वह हर संभव सहायता के लिए तैयार है।
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More
Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More
Brazil vs Egypt मैच को लेकर फुटबॉल फैंस में उत्साह Brazil vs Egypt मुकाबले को… Read More
नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता सलिम कुमार नहीं रहे मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और नेशनल… Read More
कुलदीप यादव एक बार फिर सुर्खियों में, शानदार गेंदबाजी से बढ़ा कद भारतीय क्रिकेट टीम… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment