विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के 65 किग्रा वर्ग में भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने रजत पदक जीता है. फ़ाइनल मुक़ाबले में उन्हें जापान के ताकुटो ओटुगुरो से हार का सामना करना पड़ा. ताकुटो ने उन्हें 16-9 से हराया.
हंगरी के बुडापेस्ट में हुए इस मुकाबले में बजरंग शुरुआत में ही दबाव में दिखे. जापानी पहलवान ने 5 पॉइंट लेकर उन्हें और दबाव में ला दिया. इसके बाद बजरंग ने भी पलटवार किया और दो-दो पॉइंट लेकर स्कोर 4-5 कर दिया. इसके बाद ताकुटो ने दो पॉइंट और लिए, जिससे उनके पास 3 पॉइंट की बढ़त हो गई. हालांकि बजरंग ने जबरदस्त फाइट देते हुए 2 पॉइंट और बनाए और स्कोर 6-7 कर दिया.
ब्रेक के बाद जब मुकाबला शुरू हुआ तो बजरंग अपने ही दांव में उलझ गए और विपक्षी पहलवान ने 4 पॉइंट लेकर 10-6 की बढ़त बना ली. बजरंग ने वापसी के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिल सकी. जापानी पहलवान ने यह मुकाबला 16-9 से जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. इस तरह भारतीय पहलवान बरजंग पूनिया को रजत पदक से संतोष करना पड़ा.
बजरंग ने विश्व चैम्पियनशिप में फाइनल में बनाई जगह, क्यूबा के वालेदेस तोबियर को 4-3 से शिकस्त दी
भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने विश्व चैम्पियनशिप में पुरूषों के 65 किलोग्राम भार वर्ग के फ्री स्टाइल इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल स्वर्ण पदक विजेता बजरंग ने 65 किलो वर्ग में क्यूबा के वालेदेस तोबियर को सेमीफाइनल में 4-3 से शिकस्त दी। बजरंग अगर स्वर्ण जीत जाते हैं तो एक ही सत्र में तीन बड़े खिताब जीतने वाले वह अकेले भारतीय पहलवान हो जाएंगे। बजरंग विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाले भारत के चौथे पहलवान हो गए हैं। उनसे पहले बिशंभर सिंह, सुशील कुमार और अमित फाइनल में जगह बना चुके हैं।
GTA 6: गेमिंग दुनिया के सबसे बड़े लॉन्च का इंतजार, जानिए अब तक क्या-क्या सामने… Read More
ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More
2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More
FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More
कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More
कौन हैं बाबेट डे लीडे? नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज नई दिल्ली: नीदरलैंड्स… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment