अंतरिक्ष अनुसंधिक प्रयोगों के लिए एक्सिअम स्पेस कंपनी के चौथे मिशन की रवानगी एक दिन के लिए स्थगित कर दी गयी है। खराब मौसम के कारण यह निर्णय लिया गया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष वी. नारायणन ने बताया कि अब एक्सिअम -4 मिशन भारतीय समयानुसार कल शाम साढ़े पांच बजे केप कैनेवरल के कैनेडी स्पेस सेंटर से भेजा जाएगा।
अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर स्पेस एक्स ड्रैगन, कैनेडी स्पेस सेंटर के लॉंच पैड 39 से रवाना होगा। इस ऐतिहासिक मिशन में भारत के शुभांशु शुक्ला के अतिरिक्त अमरीका, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री 14 दिन तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र में रहेंगे। शुभांशु शुक्ला ने एक्सियोम स्पेस से जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि वे इस मिशन में शामिल होकर बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। यह मिशन मौजूदा और लंबी अवधि के अंतरिक्ष अभियानों के अलावा कक्षा में संग्रहीत डेटा के जरिये पृथ्वी से संबंधित अध्ययनों में भी मदद करेगा। चारों अंतरिक्ष यात्री अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment