एशिया कप में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 137 रनों से बड़े अंतर से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। आज पाकिस्तान की हॉंगकॉग से होगी भिड़ंत।
क्रिकेट एशिया कप 2018 के पहले मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 137 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बांग्लादेश की टीम 49.3 ओवर में 261 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश की तरफ से मुशफिकुर रहीम ने सर्वाधिक 144 रन बनाए। वहीं मोहम्मद मिथुन ने 63 रन की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से लंबे समय बाद वापसी कर रहे लसिथ मलिंगा ने 10 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट लिए। जवाब में श्रीलंकाई टीम बांग्लादेश के गेंदबाज़ों के आगे संघर्ष करती नज़र आई। श्रीलंकाई टीम 35.2 ओवर में सिर्फ 124 रन बनाकर ढेर हो गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज़ 30 का आंकड़ा पार नहीं कर सका। बांग्लादेश की ओर से मशरफे मुर्तज़ा, मुस्तफिज़ुर रहमान और मेहदी हसन मिराज़ ने 2-2 विकेट लिए।
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More
आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More
भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More
केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More
NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More
लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment