बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 37 रन से मात देकर एशिया कप के फाइनल में किया प्रवेश, फाइनल में बांग्लादेश की भारत से होगी भिड़ंत
कल अबुधाबी में खेले गए एशिया कप के सुपर-4 मुक़ाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 37 रन से हराकर प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली। शुक्रवार को होने वाले फ़ाइनल में अब भारत और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे। बांग्लादेश की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 48.5 ओवर में 239 रन पर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश की ओर से मुशफिकुर रहीम ने सर्वाधिक 99 रन बनाए। वहीं मोहम्मद मिथुन ने 60 रन की पारी खेली। जवाब में पाकिस्तान की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। इस तरह ये मैच 37 रन से बांग्लादेश के नाम रहा और पाकिस्तान प्रतियोगिता से बाहर हो गया। पाकिस्तान की ओर से इमाम उल हक ने सर्वाधिक 83 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए मुस्तफिज़ुर रहमान ने 10 ओवर में 43 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment