News-Headlines

मिशन के तौर पर 400 से ज्यादा ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने देश भर में पूरी की ऑक्सीजन की आपूर्ति

ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों ने देश भर में 28473 मीट्रिक टन से ज्यादा तरल चिकित्सा ऑक्सीजन की आपूर्ति की

सभी मुश्किलों से पार पाने और नए समाधान खोजने के लिए, भारतीय रेल देश भर में विभिन्न राज्यों को तरल मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) की आपूर्ति के द्वारा राहत पहुंचाने के अपने सफर को जारी रखे हुए है।

ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों ने राष्ट्र की सेवा में 28,000 एमटी एलएमओ की आपूर्ति का आंकड़ा पार कर लिया है।अभी तक, भारतीय रेल ने देश के विभिन्न राज्यों को 1648 से ज्यादा टैंकरों में लगभग 28473 एमटी एलएमओ की आपूर्ति की है।

इस क्रम में, अभी तक 401 ऑक्सीजन एक्सप्रेस अपना सफर पूरा कर चुकी हैं और विभिन्न राज्यों में राहत पहुंचा चुकी हैं।इस विज्ञप्ति के जारी होने तक 4 ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन 18 टैंकरों में 347 एमटी से ज्यादा एलएमओ लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थीं।

ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों के माध्यम से तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश  को क्रमशः 4300, 3400 और 3200 एमटी से ज्यादा एलएमओ की आपूर्ति हो चुकी है।गौर करने वाली बात है कि 47 दिन पहले 24 अप्रैल को महाराष्ट्र को 126 एमटी की आपूर्ति के साथ ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत हुई थी।

भारतीय रेल का लक्ष्य मांग वाले राज्यों को कम से कम संभावित समय में एलएमओ की आपूर्ति करना है।ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेनें 15 राज्यों उत्तराखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, हरियाणा, तेलंगाना, पंजाब, केरल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और असम को ऑक्सीजन पहुंचा चुकी हैं।

अभी तक, महाराष्ट्र को 614 एमटी, उत्तर प्रदेश को लगभग 3797 एमटी, मध्य प्रदेश को 656 एमटी, दिल्ली को 5722 एमटी, हरियाणा को 2354 एमटी, राजस्थान को 98 एमटी, कर्नाटक को 3450 एमटी, उत्तराखंड को 320 एमटी, तमिलनाडु को 4303 एमटी, आंध्र प्रदेश को 3212 एमटी, पंजाब को 225 एमटी, केरल को 513 एमटी, तेलंगाना को 2765 एमटी, झारखंड को 38 एमटी और असम को 400 एमटी ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई है।

Dheeru Bhargav

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

13 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

15 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

17 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

17 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.