India

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कोविड 19 एवं जम्मू के लिए नियमित रेलगाड़ी सेवा फिर आरंभ करने के संबंध में जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्वाख में व्यवस्थाओं की समीक्षा की

केंद्र शासित प्रदेशों में फंसे हुए व्यक्तियों के आगमन तथा कल से जम्मू तक नियमित रेल सेवाओं को फिर से आरंभ करने के अतिरिक्त श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों के जरिये पहुंचने वाले यात्रियों के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था

केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डोनर) राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख के सभी जिलों के उप आयुक्तों के साथ कोविड-19 की नवीनतम स्थिति, दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में फंसे हुए व्यक्तियों के आगमन तथा कल से जम्मू तक नियमित रेल सेवाओं को फिर से आरंभ करने के अतिरिक्त श्रमिक विशेष रेलगाड़ियों के जरिये पहुंचने वाले यात्रियों के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं को लेकर परस्पर बातचीत की।

मंत्री ने कोविड-19 संकट को नियंत्रित करने के लिए दोनों केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा किए गए निरंतर एवं सराहनीय प्रयासों के लिए डीसी को बधाई दी। डॉ. सिंह ने कहा कि दूसरे राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में प्रबंधन कहीं बेहतर था। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वास्तव में जम्मू एवं कश्मीर में मामलों की संख्या के दोगुने होने का समय राष्ट्रीय औसत से भी अधिक था। उन्होंने कोविड-19 के लिए किए गए परीक्षणों की उच्च संख्या पर भी संतोष जताया।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि छात्रों सहित 50 हजार से अधिक फंसे हुए लोग वापस केन्द्र शासित प्रदेश में आ चुके हैं और प्रशासन ने उनकी जांच करने, क्वारांटाइन के लिए व्यवस्था करने और उन्हें घर भेजने का बहुत अच्छा कार्य किया है। मंत्री ने डीसी से सांतरित तरीके से अर्थात अलग अलग दिनों में अलग अलग समय पर विभिन्न दुकानों को फिर से खोलने का आग्रह किया जिससे कि सोशल डिस्टैंसिंग नियमों को बरकरार रखा जा सके। मंत्री ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करने एवं उपयोग करने के संबंध में गृह मंत्रालय के निर्देशों को भी दुहराया।

PIB

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

8 hours ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

11 hours ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

20 hours ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

2 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

3 days ago

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More

3 days ago

This website uses cookies.