Categories: News-Headlines

Airtel ने आठ शहरों में 5जी सेवा शुरू की, JIO दीपावली तक 5जी सेवा शुरू करेगा

भारत 5जी सेवा उपलब्‍ध कराने वाले चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल नई दिल्‍ली में छठी इंडिया मोबाइल कांग्रेस से देश में 5जी सेवा का शुभारंभ किया।

एयरटेल ने दिल्‍ली, मुब्‍बई, कोलकाता, चेन्‍नई, बेंगलुरू और वाराणसी सहित आठ शहरों में 5जी सेवा शुरू की है। रिलायंस जिओ दीपावली तक इसकी शुरूआत करेगा। वोडाफोन आइडिया भी जल्‍द ही 5जी सेवा उपलब्‍ध कराएगा।

प्रधानमंत्री ने कल कहा कि 5जी सेवा दूरसंचार उद्योग की ओर से 130 करोड़ देशवासियों को एक उपहार है और इससे अनगिनत अवसर उत्‍पन्‍न होंगे। 5जी सेवा शुरू होने से ग्राहकों को 4जी की तुलना में 10 गुना तेज इंटरनेट सेवा मिल सकेगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2जी, 3जी और 4जी के दौर में भारत तकनीक के लिए अन्‍य देशों पर निर्भर था। लेकिन, 5जी सेवा शुरू कर देश ने इतिहास रच दिया है। उन्‍होंने कहा कि 5जी के साथ भारत पहली बार, दूरसंचार तकनीक के क्षेत्र में वैश्विक मानदंड स्‍थापित कर रहा है।

5जी इंटरनेट का पूरा आक्ट्रिेक्‍चर बदल कर रख देगा। इसलिए भारत के युवाओं के लिए आज 5G बहुत बड़ी अपॉर्चुनिटी लेकर आया है। विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा हमारा देश दुनिया के अन्य देशों के साथ इस तरह कदम से कदम मिलाकर चल रहा है।

भारती इंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा कि 5जी का शुभारंभ एक नए युग की शुरुआत है और चूंकि यह आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान हो रहा है, इसलिए यह इसे और भी खास बनाता है। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री के प्रयासों से देश में नई ऊर्जा का संचार होगा। हम भाग्यशाली हैं कि हमारे पास प्रधानमंत्री के रूप में एक ऐसा नेता है, जो तकनीक को बहुत बारीकी से समझता है और देश के विकास के लिए बेजोड़ तरीके से उसका इस्तेमाल सुनिश्चित करता है।” सुनील मित्तल ने कहा कि यह विशेष रूप से हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के लिए एक वृहद अवसर खोलेगा। उन्होंने आधारभूत संरचना और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के समय से लेकर प्रधानमंत्री की पहल को याद किया। उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान गांवों और घरों तक यातायात सीमित हो गया था, किंतु देश की धड़कन एक पल के लिए भी नहीं रुकी। इसका श्रेय डिजिटल विजन को जाता है। उन्होंने मेक इन इंडिया के विजन की दृढ़ता और उपलब्धि की भी सराहना की। सुनील मित्तल ने कहा, “डिजिटल इंडिया के साथ, प्रधानमंत्री ने स्टार्ट-अप इंडिया अभियान को भी आगे बढ़ाया और जल्द ही, भारत में यूनिकॉर्न की संख्‍या में वृद्धि होने लगी।” उन्होंने कहा, “5जी के आगमन के बाद, मुझे विश्वास है कि भारत विश्व में कई और यूनिकॉर्न जोड़ेगा।”

रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के विजन को प्रेरित करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “सरकार के प्रत्येक कार्य और नीति को भारत को लक्ष्य की ओर ले जाने के लिए कुशलता से तैयार किया गया है। भारत के 5जी युग में तेजी से आगे बढ़ने के लिए उठाए गए कदम हमारे प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प का सशक्त प्रमाण प्रस्तुत करते हैं।” उन्होंने शिक्षा, शिक्षा और जलवायु आदि जैसे प्रमुख क्षेत्रों में 5जी की संभावनाओं के बारे में बताया। मुकेश अंबानी ने कहा,“आपके नेतृत्व ने भारत की प्रतिष्ठा, प्रोफाइल और शक्ति को वैश्विक स्तर पर इतना बढ़ाया है, जितना पहले कभी नहीं। आज की तेजी से बदलती दुनिया में एक पुनरुत्थानशील भारत को शीर्ष पर चढ़ने से कोई रोक नहीं सकता।”

Leave a Comment

Recent Posts

बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया: रोमांचक मुकाबले पर टिकी फुटबॉल फैंस की नजर

बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया मैच को लेकर बढ़ा उत्साह बेल्जियम बनाम ट्यूनीशिया मुकाबले को लेकर फुटबॉल… Read More

18 hours ago

करिश्मा कपूर फिर चर्चा में, बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री की लोकप्रियता बरकरार

करिश्मा कपूर को लेकर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर बॉलीवुड की मशहूर… Read More

18 hours ago

Google Pixel 10 को लेकर बढ़ी चर्चा, नए फीचर्स और AI तकनीक पर टिकी नजर

Pixel 10 को लेकर टेक जगत में बढ़ा उत्साह Google Pixel 10 को लेकर टेक्नोलॉजी… Read More

18 hours ago

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्यों बनी चर्चा का विषय? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा हाल के दिनों में ‘कॉकरोच… Read More

18 hours ago

IIT Admission में CBSE छात्रों को बड़ी राहत? मार्क्स नियमों को लेकर बढ़ी चर्चा

IIT Admission और CBSE Marks Relaxation को लेकर छात्रों के बीच बढ़ी उत्सुकता देशभर के… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.