भारत ने वर्तमान वित्तवर्ष में अप्रैल से जून महीने के दौरान कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के निर्यात में 44.3 प्रतिशत की महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से जून महीने के दौरान कुल निर्यात बढ़कर 8 करोड़ 17 लाख डॉलर हो गया जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान कुल 3 करोड 38 लाख डॉलर का निर्यात हुआ था।
मंत्रालय ने यह भी बताया कि कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादन निर्यात विकास प्राधिकरण – एपीईडीए ने ऐसे समय में देश को यह महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज करने में मदद दी जब देश में कोरोना महामारी के सबसे अधिक मामले थे। निर्यात किए जाने वाले उत्पादों का सुचारू गुणवत्ता प्रमाण सुनिश्चित करने के लिए एपीईडीए ने देशभर में 220 प्रयोगशालाओं को स्वीकृति दी है। ये प्रयोगशालाएं उत्पादों और निर्यातकों के लिए विभिन्न प्रकार की जांच सेवाएं प्रदान करती हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment