India

भारत-ताजिकिस्तान के बीच समझौते

Agreement between India and Tajikistan

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ताजिकिस्तान के अपने समकक्ष एमामोली रहमोन के साथ की द्विपक्षीय वार्ता, दोनों देशों के बीच हुए कई समझौते, ताजिकिस्तान को विकास कार्यों के लिए दो करोड़ डॉलर की सहायता।

भारत और ताजिकिस्‍तान परस्‍पर महत्‍वपूर्ण भागीदारी बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। भारत, ताजिकिस्‍तान को विकास परियोजनाओं के लिए दो करोड़ डॉलर का अनुदान देने की पेशकश की। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ताजिकिस्‍तान की यात्रा के दूसरे दिन कल राष्‍ट्रपति इमोम अली रहमोन से मुलाकात की। दोनों देशों के बीच विभिन्‍न क्षेत्रों में आपसी सहयोग के कई समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। भारत और ताजिकिस्‍तान के बीच संबंधों में रक्षा व्यापार निवेश पर्यटन स्वास्थ्य और विकास के लिए साझेदारी पर सहमति बनी ।  राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि ने ताजिकिस्तान  द्वारा शंघाई सहयोग संगठन में भारत का समर्थन ये दिखाता है कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंध और मजबूत  हो रहे हैं।

ताजिकिस्तान  की यात्रा पर पहुंचे  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दूसरे दिन राजधानी दुशांबे  में औपचारिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद को  गार्ड ऑफ ऑनर  दिया गया और  दोनों देशों के राष्ट्रीय गान बजे ।  बाद में राष्ट्रपति  कोविंद ने अपने समकक्ष एमामोली रहमोन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और ताजिकिस्तान के बीच ऐतिहासिक संबंध हैं और दोनों देश इस साझेदारी को और मजबूत करेगे। राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी और सहयोग के लिए भारी संभावनाएं हैं।

भारत ने ताजिकिस्तान को विकास कार्यों के लिए दो करोड़ डॉलर की सहायता राशि देने की घोषणा की। इसके अलावा भारत और ताजिकिस्तान के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।   दोनों देशों के बीच संबंधों में रक्षा व्यापार निवेश पर्यटन स्वास्थ्य और विकास के लिए साझेदारी पर सहमति बनी । इसके अलावा राजनीतिक संबंध , रणनीतिक रिसर्च , कृषि,  ऊर्जा  , अंतरिक्ष , तकनीक , युवा मामलों , संस्कृति और डिजास्टर मैनेजमेंट पर सहमति पत्र पर  हस्ताक्षर हुए । राष्ट्रपति कोविंद ने ताजिकिस्तान  द्वारा शंघाई सहयोग संगठन में भारत का समर्थन देने को दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंध मजबूत  होना करार दिया । रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारत और ताजिकिस्तान आतंकवाद और अतिवाद के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से बाहर निकले

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More

20 hours ago

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई जानकारी

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More

23 hours ago

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More

2 days ago

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

2 days ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

2 days ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

2 days ago

This website uses cookies.