Categories: News-Headlines

केन्द्रीय मंत्री परिषद के विस्तार के बाद मंत्रिमंडल में शामिल नए मंत्रियों के विभागों की घोषणा की गई

केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल नए मंत्रियों के विभागों की घोषणा कर दी गई है। नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्री परिषद का यह पहला विस्तार है। केन्‍द्रीय मंत्रिपरिषद में कल 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई है, जिनमें पंद्रह कैबिनेट और 28 राज्‍य मंत्री हैं। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्‍ट्रपति भवन में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

गृह मंत्री अमित शाह गृह विभाग के अलावा नए सहकारिता मंत्री बनाए गए हैं। धर्मेन्द्र प्रधान नए शिक्षा मंत्री होंगे। उन्हें कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय का प्रभार भी दिया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया नागरिक उड्डयन मंत्री बनाए गए हैं। किरेन रिजिजू कानून मंत्री होंगे। हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम मंत्री बनाए गए हैं। वे आवासन और शहरी विकास मंत्रालय के मंत्री बने रहेंगे। अनुराग ठाकुर नए सूचना और प्रसारण मंत्री होंगे। उन्हें युवा कार्य और खेल मंत्रालय भी दिया गया है। मनसुख मंडाविया को नया स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। उनके पास रसायन और उर्वरक मंत्रालय भी रहेगा। सर्वानंद सोनोवाल नए पोत परिवहन और जहाजरानी मंत्री होंगे। उन्हें आयुष मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। ओड़िसा से राज्यसभा सांसद अश्वनी वैष्णव को रेलवे, संचार और इलेक्ट्रानिक्स तथा सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय का कार्यभार आवंटित किया गया है। भूपेन्द्र यादव श्रम मंत्री होंगे। जनता दल युनाइटेड के नेता रामचंद्र प्रसाद सिंह को इस्पात मंत्री बनाया गया है। एल.जे.पी. के नेता पशुपति कुमार पारस खाद्य प्रसंसस्करण उद्योग मंत्री होंगे। डॉ. वीरेन्द्र कुमार को नया सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री बनाया गया है। नारायण राणे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री होंगे। परषोत्तम रूपाला को मत्स्य, पशु पालन और डेरी विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। राजकुमार सिंह कैबिनेट मंत्री के रूप में बिजली तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे। गिरिराज सिंह को ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री बनाया गया है। जी. किशन रेड्डी नए संस्कृति और पर्यटन मंत्री होंगे। पीयूष गोयल वाणिज्य मंत्रालय में बने रहेंगे और उपभोक्ता, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा कपड़ा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। मीनाक्षी लेखी विदेश मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाई गई हैं। डॉक्टर एल. मुरुगन सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री होंगे। वे मत्स्य, पशुपालन और डेरी मंत्रालय में भी राज्य मंत्री रहेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेन्द्र सिंह को विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालयों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। श्रीपद यशो नाइक पोत परिवहन, जहाजरानी और जलमार्ग तथा पर्यटन मंत्रालय में राज्यमंत्री होंगे। पंकज चौधरी और डॉक्टर भागबत कराड वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री रहेंगे। डॉक्टर राजकुमार रंजन सिंह विदेश मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए हैं। अजय भट्ट रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री होंगे। अजय कुमार और निसीत प्रमाणिक को गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। डॉक्टर भारती प्रवीन पवार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगी। बिश्वेश्वर टुडू जनजातीय कार्य और जलशक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगे। अनुप्रिया सिंह पटेल को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाया गया है। अन्नपूर्णा देवी और सुभाष सरकार शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए हैं। जॉन बारला अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगे।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.