दूरसंचार विभाग ने नौ से ज्यादा सिम कार्ड रखने वाले ग्राहकों के सिम को फिर से सत्यापित करने और सत्यापित न होने की स्थिति में सिम बंद करने का आदेश दिया है। जम्मू-कश्मीर और असम समेत पूर्वोत्तर के लिए यह संख्या छह सिम कार्ड की है।
दूरसंचार विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार ग्राहकों के पास अनुमति से अधिक सिम कार्ड पाए जाने की स्थिति में उन्हें अपनी मर्जी का सिम चालू रखने और शेष को बंद करने का विकल्प दिया जाएगा।
विभाग ने कहा, “विभाग द्वारा किये गए विश्लेषण के दौरान यदि किसी ग्राहक के पास सभी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों के सिम कार्ड निर्धारित संख्या से अधिक पाए जाते है तो सभी सिम का फिर से सत्यापन किया जाएगा।”
दूरसंचार विभाग ने यह कदम दरअसल वित्तीय अपराधों, आपत्तिजनक कॉल, स्वचालित कॉल और धोखाधड़ी गतिविधियों की घटनाओं की जांच करने को लेकर उठाया है।
विभाग ने दूरसंचार कंपनियों से उन सभी मोबाइल नंबर को डेटाबेस से हटाने के लिए कहा है जो नियम के अनुसार उपयोग में नहीं हैं।
वर्तमान ग्रीष्म ऋतु के दौरान लू की स्थिति और सामान्य से अधिक तापमान को देखते… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शाम वाराणसी में छह हजार तीन सौ 50 करोड रूपए… Read More
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज कर्नाटक के उडुपी में भारतीय रत्न और आभूषण संस्थान… Read More
भारत ने 25 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:38 बजे बिजली की अपनी अब तक की… Read More
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने 21 राज्यों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र- दिल्ली में देश में… Read More
रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विशाखापत्तनम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment