Health

रूस में पिछले 24 घंटों में कोविड से 697 लोगों की मौत

रूस में पिछले 24 घंटों में कोविड से छह सौ 97 लोगों की मौत हुई है। देश कोविड के डेल्टा संस्करण से जूझ रहा है। आज संक्रमण के 24 हजार चार सौ 39 नए मामलों की पुष्टि हुई है जो जनवरी के बाद अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

मॉस्को कोरोना वायरस का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। यहां कोरोना संक्रमण से एक सौ 16 मौतें दर्ज की गईं हैं। रूस में कोरोना वायरस का प्रकोप जून के मध्य से बढ़ रहा है। अब तक रूस में 14 करोड़ 60 लाख लोगों में से केवल 16 प्रतिशत का ही टीकाकरण हो पाया है।

देश में बृहस्पतिवार से उन लोगों को तीसरी खुराक देना शुरू कर दिया गया है, जिन्होंने छह महीने से अधिक समय पहले दूसरी खुराक प्राप्त की थी ताकि कोरोना के नए वेरिएंट से उनकी रक्षा की जा सके।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को देशवासियों से टीकों के बारे में अफवाहों से बचने और विशेषज्ञों की सलाह मानने का आग्रह किया। रूस में आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक साढ़े 50 लाख संक्रमित लोगों में से एक लाख 37 हजार दो सौ 62 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

8 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

8 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.