भारत में दैनिक नये मामलों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में देश में 60,753दैनिक नये मामले दर्ज किए गए। लगातार 12वें दिन देश में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या एक लाख से कम दर्ज की गयी। यह केंद्र और राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से किए जा रहे सतत प्रयासों का नतीजा है।
भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार घट रही है। सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर आज 7,60,019 हो गयी। सक्रिय मामलों की संख्या में 74 दिनों के बाद हुई यह सबसे ज्यादा कमी है। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में कुल 38,637 की कमी आयी है। यह अब देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का केवल 2.55 प्रतिशत है।
साथ ही ज्यादा लोगों के कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ होने के साथ लगातार 37वें दिन बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से ज्यादा है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 97,743 लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले 24 घंटे में दैनिक नये मामलों की तुलना में बीमारी सेकरीब 37 हजार से ज्यादा (36,990) लोग स्वस्थ हुए हैं।
भारत में महामारी के शुरू होने के बाद से पहले ही कुल 2,86,78,390 लोगों में कोविड-19 ठीक हो चुका है और पिछले 24 घंटे में बीमारी से कुल 97,743 लोग स्वस्थ हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 96.16 प्रतिशत हो गयी है और इसमें लगातार वृद्धि हो रही है।
भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 19,02,009 जांच हुईं जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 38.92 करोड़ से ज्यादा (38,92,07,637) है। जहां एक तरफ पूरे देश में कोविड की जांच बढ़ गयी है, वहीं दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी लगातार घट रहा है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 3.58 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट आज 2.98 प्रतिशत हो गया। यह लगातार 12 दिनों से पांच प्रतिशत से कम बना हुआ है।
भारत में अब तक कोविड-19 टीके की 27.23 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 37,48,147 सत्रों में देश में कोविड-19 के टीके की कुल 27,23,88,783 खुराक दी जा चुकी हैं। पिछले 24 घंटे में टीके की 33,00,085 खुराक दी गयीं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment