देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 54,24,374 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 29,46,39,511 हुआ। भारत ने 29 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाकर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड टीकाकरण के संशोधित दिशा-निर्देशों के लागू होने के दूसरे दिन 54 लाख से अधिक टीके लगाये गये।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि महामारी पर नियंत्रण और प्रबंधन के लिए जांच, निगरानी, उपचार और कोविड अनुकूल व्यवहार के साथ टीकाकरण सरकार की व्यापक रणनीति का प्रमुख अंग है। केन्द्र ने 21 जून से विश्व का सबसे बड़ा निशुल्क टीकाकरण अभियान शुरू किया है। इसके अंर्तगत देश में केन्द्रीय औषधि प्रयोगशाला द्वारा स्वीकृत कुल वैक्सीन के 75 प्रतिशत की निशुल्क आपूर्ति राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को की जा रही है। नई नीति के तहत प्रत्येक राज्य और केन्द्रशासित प्रदेश में सभी वर्गों के लाभार्थियों के लिए वैक्सीन की खरीद केन्द्र सरकार करेगी।
असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, ओडिसा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में 18 से 44 आयुवर्ग के 10 लाख से अधिक लोग पहला टीका लगा चुके हैं।
देश में COVID-19 के 50,848 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,00,28,709 हुई। 1,358 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,90,660 हो गई है। 68,817 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,89,94,855 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,43,194 है। कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 82 दिनों में सबसे कम हैं। रिकवरी रेट बढ़कर 96.56% हो गया है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.67% है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment