Categories: News-Headlines

52वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव गोवा में 20-28 नवंबर को आयोजित होगा, प्रकाश जावड़ेकर ने 52वें IFFI पोस्टर का विमोचन किया

सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 52वें संस्करण के लिए नियमों के साथ-साथ पोस्टर का विमोचन किया। यह फिल्म महोत्सव 20 से 28 नवंबर 2021 तक गोवा में आयोजित किया जाएगा।

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) को एशिया के सबसे पुराने और भारत के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में से एक माना जाता है। जनवरी 2021 में आयोजित आईएफएफआई के 51वें संस्करण की शानदार सफलता को देखते हुए आईएफएफआई का 52वां संस्करण एक हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव का आयोजन भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के फिल्म महोत्सव निदेशालय (डीएफएफ) द्वारा गोवा की राज्य सरकार और भारतीय फिल्म उद्योग के सहयोग से किया जाएगा।

आईएफएफआई को इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (एफआईएपीएफ) से मान्यता प्राप्त है। हर साल फिल्म महोत्सव के दौरान चलचित्र संबंधी कुछ बेहतरीन कार्यों को सराहा जाता है और भारत एवं दुनिया भर की सर्वश्रेष्ठ फिल्में दिखाई जाती हैं।

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 52वें संस्करण के प्रतिस्पर्धी खंड में भाग लेने के लिए प्रविष्टियां 31 अगस्त, 2021 तक जमा करवाई जा सकेंगी।

भारतीय सिनेमा के दिग्‍गज सत्यजीत रे की जन्मशती के अवसर पर इस बार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का फिल्म महोत्‍सव निदेशालय आईएफएफआई में एक विशेष पूर्वावलोकन के माध्यम से उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। इसके अलावा, इस महान शख्सियत की विरासत को सराहते हुए ‘सिनेमा में उत्कृष्टता के लिए सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ को इसी वर्ष से प्रदान करना शुरू किया गया है, जिसे हर साल आईएफएफआई में प्रदान किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.