30 जून 2021 तक, 4,540 कंपनियों को दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2016 (आईबीसी) के तहत कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) में शामिल किया गया था। केंद्रीय कॉरपोरेट कार्य राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में इसकी जानकारी दी।
समाधान की स्थिति के संदर्भ में जानकारी देते हुए, राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि 30 जून 2021 तक 394 कंपनियों का समाधान किया गया था, जिसमें वित्तीय संस्थानों सहित वित्तीय लेनदारों (एफसी) के कुल 6.80 लाख करोड़ रुपये के दावे थे, जिनमें से 2.45 लाख करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है, जो इन दावों का 36 प्रतिशत है।
मंत्री महोदय ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉरपोरेट देनदार (सीडी) की दिवाला समाधान प्रक्रिया बाजार संचालित है और इसका परिणाम बाजार क्षमताओं पर निर्भर करता है जो हर मामले और हर क्षेत्र में अलग-अलग होता है। लेनदारों द्वारा वसूल किया गया मूल्य कोड के तहत मामले की स्वीकृति की स्थिति में उपलब्ध संपत्ति पर निर्भर करता है। मामलों का विवरण भारतीय दिवाला और दिवालियापन बोर्ड (www.ibbi.gov.in) की वेबसाइट पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है, जिसे समय-समय पर अपडेट किया जाता है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment