भारत में कोविड-19 टीकाकरण का आंकड़ा 44.61 करोड़ के अहम स्तर को पार कर गया है। आज सुबह 8 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक, 53,73,439 सत्रों के माध्यम से टीकों की कुल 44,61,56,659 डोज लगा दी गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान टीकों की 40,02,358 डोज लगाई गई हैं। कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ है। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति और उसका दायरा बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
महामारी की शुरुआत से अभी तक संक्रमित लोगों में से 3,06,63,147 लोग पहले ही कोविड-19 से उबर चुके हैं और पिछले 24 घंटों के दौरान 41,678 लोग ठीक हो गए। इस प्रकार ठीक होने की दर 97.39 प्रतिशत के स्तर पर है।
पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में दैनिक नए मामले 43,654 दर्ज किए गए। लगातार 31 दिनों से दैनिक नए मामले 50,000 के स्तर से नीचे बने हुए हैं। यह केन्द्र और राज्यों/ यूटी द्वारा किए गए निरंतर और सहयोगपूर्ण प्रयासों का परिणाम है।
भारत के सक्रिय मामले 3,99,436 के स्तर पर बने हुए हैं और अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों की हिस्सेदारी 1.27 प्रतिशत है।
देश भर में परीक्षण क्षमता में खासी बढ़ोतरी के साथ, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कुल 17,36,857 परीक्षण कराए गए। भारत में अभी तक कुल 46 करोड़ (46,09,00,978) परीक्षण हो चुके हैं।
जहां एक तरफ देश में परीक्षण क्षमता में बढ़ोतरी हुई है, वहीं, वर्तमान में साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.36 प्रतिशत के स्तर पर है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.51 प्रतिशत रही। लगातार 51 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More
आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More
भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More
केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More
NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More
लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment