Health

पिछले 24 घंटों में कोविड के 42,015 नए मामले दर्ज, रिकवरी दर बढ कर 97.36 प्रतिशत हुई, कोविड टीकाकरण कवरेज 41.54 करोड़ से अधिक हुआ

भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 41.54 करोड़ से अधिक हो गया है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 51,36,590 सत्रों के जरिये कुल मिला कर, 41,54,72,455 टीके लगाये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 34,25,446 टीके लगाये गए। सभी लोगों को कोविड-19 टीकाकरण उपलब्ध कराने का नया चरण 21 जून, 2021 से आरंभ हुआ। केन्द्र सरकार देश भर में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा इसके दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

महामारी के आरंभ होने से लेकर अब तक जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें से 3,03,90,687 व्यक्ति पहले ही कोविड-19 से रिकवर हो चुके हैं तथा 36,977 रोगी पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं। यह 97.36 प्रतिशत की कुल रिकवरी दर को प्रदर्शित करता है जो निरंतर बढ़ रहे ट्रेंड को दर्शाता है।

भारत में पिछले 24 घंटों में 42,015 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

भारत के सक्रिय मामले आज 4,07,170 हैं तथा सक्रिय मामले अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.30 प्रतिशत हैं। देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 18,52,140 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 44.91 करोड़ से अधिक (44,91,93,273) जांच की जा चुकी है।

जहां एक तरफ, टेस्टिंग क्षमता देश भर में बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.09 प्रतिशत है और दैनिक पोजिटिविटी दर आज 2.27 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 30 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और अब लगातार 44 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

Dheeru Bhargav

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

8 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

8 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

10 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

12 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

12 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.