14 से 27 नवंबर तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 42वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) का स्टॉल लगया गया है। हॉल नंबर 5 (स्टॉल नंबर 8बी) में लगाए गए स्टॉल में आम जनता को इस परियोजना की उपयोगिता और विशेषताओं से अवगत कराया जा रहा है। लोगों को जन औषधि की सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।
सभी को सस्ती कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय के फार्मास्यूटिकल्स विभाग द्वारा प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत, जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए समर्पित आउटलेट खोले गए हैं जिन्हें जनऔषधि केंद्र के रूप में जाना जाता है।
सरकार ने प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना केंद्र की स्थापना और संचालन के लिए आवेदन करने के वास्ते फ्रेंचाइजी जैसे मॉडल और व्यक्तिगत उद्यमियों को भागीदार बनाया है।
इस वर्ष 31 अक्टूबर तक देशभर में 9998 जनऔषधि केंद्र कार्य कर रहे हैं। परियोजना के उत्पादों में 1965 दवाएं और 293 सर्जिकल उपकरण शामिल हैं जो खुदरा दुकानों पर उपलब्ध हैं। इनकी कीमत ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50से 90 प्रतिशत कम है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment