Categories: News-Headlines

36वें राष्ट्रीय खेल कल शाम गुजरात में सूरत में भव्य समारोह के साथ सम्‍पन्‍न

36वें राष्ट्रीय खेल कल शाम गुजरात के सूरत में भव्य समारोह के साथ सम्‍पन्‍न हुए। उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने समापन कार्यक्रम की अध्‍यक्षता की। इस अवसर पर उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि वह दिन दूर नहीं है, जब भारत विश्‍व की सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता ओलिम्पिक खेलों का आयोजन करेगा। खेलों के अंतिम दिन तक 61 स्वर्ण, 35 रजत और 32 कांस्य पदक सहित कुल 128 पदकों के साथ सेना पदक तालिका में शीर्ष पर रही। 39 स्वर्ण सहित 140 पदक जीतकर महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर और हरियाणा ने 38 स्वर्ण सहित 116 पदकों के साथ तीसरा स्‍थान हासिल किया। गुजरात के छह शहरों में आयोजित 36 खेल प्रतियोगिताओं में 36 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के करीब साढ़े सात हजार खिलाड़ि‍यों ने भाग लिया। 37वें राष्‍ट्रीय खेलों का आयोजन अगले वर्ष अक्‍तूबर में गोवा में किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से बाहर निकले

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More

24 hours ago

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई जानकारी

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More

1 day ago

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More

2 days ago

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

2 days ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

2 days ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

3 days ago

This website uses cookies.