Categories: News-Headlines

31 दिसंबर से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में तापमान में गिरावट आने और घने कोहरे की संभावना: मौसम विभाग

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजधानी जयपुर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर और आसपास के जिलों में बादल छाए हुए हैं। राज्‍य के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। चूरू में न्यूनतम तापमान बढ़कर 7 दशमलव एक डिग्री हो गया। गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू जिलों के दूर-दराज इलाकों में हल्की बारिश या बूंदा बांदी होने की संभावना है।

31 दिसंबर से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में तापमान में गिरावट आने और घने कोहरे की संभावना है।

सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में आज सुबह न्यूनतम तापमान 6 दशमलव 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले तीन दिनों से पारा जमाव बिंदु पर था।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.