राजस्थान में कल विभिन्न स्थानों पर बिजली गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई। जयपुर में आमेर किले के वॉच टावर पर बिजली गिरने से 11 लोगों की मृत्यु हो गई और अनेक घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बडी संख्या में लोग आमेर के निकट वॉच टावर पर पिकनिक मनाने के लिए एकत्र हुए थे।
कल बारिश के बाद आसपास के कई लोग पिकनिक के लिए आमेर किले के पास पहाड़ों में पहुंच गये थे। जयपुर के अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश ने बताया कि हादसा तब हुआ कई लोग वहां बने वॉच टावर पर चढ गये और सेल्फी ले रहे थे। उसी समय बिजली गिरने से लोग वॉच टावर से नीचे गिर गये। एसडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने करीब 29 लोगों को रेस्क्यू किया है। घायलों को उपचार के लिए सवाई मानसिह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, बिजली गिरने से कोटा जिले के कनवास गांव में चार वहीं धौलपुर जिले के कूदिन्ना गांव में 3 बच्चों की मृत्यु हो गयी। लोक सभा स्पीकर ओम बिरला, राज्यपाल कलराज मिश्र तथा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन घटनाओं पर दुख प्रकट किया है। मुख्यमत्री अशोक गहलोत ने सभी मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपये की सहायता देने की घोषणा की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में बिजली गिरने से हुई मौतों पर दुख जताया है। अपने एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment