प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरल के तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र का दौरा किया और अंतरिक्ष क्षेत्र की लगभग 18 सौ करोड़ रुपये की तीन महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि 2035 तक भारत का अंतरिक्ष में अपना अंतरिक्ष केंद्र होगा, जो अंतरिक्ष में अज्ञात क्षेत्रों के अध्ययन में मदद देगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमृत काल की अवधि में भारतीय अंतरिक्ष यात्री हमारे रॉकेट पर से चंद्रमा की सतह पर उतरेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की सफलता देश की युवा पीढ़ी में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का बीजारोपण कर रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री पिनारायी और केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने भी विभिन्न इसरो परियोजनाओं की प्रदर्शनी देखी। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय जनता पार्टी की राज्य शाखा द्वारा आयोजित तिरुवनंतपुरम पद यात्रा समारोह के समापन के अवसर पर जनसभा को भी संबोधित किया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment