2024 के लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ साझा मोर्चा बनाने के लिए विपक्षी दलों की पहली बैठक आज पटना में हुई। इस बैठक में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल युनाइटेड, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी और वामपंथी दलों सीपीआई, सीपीएम सहित 17 दलों के नेताओं ने भाग लिया। कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्षी दलों ने एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मलिकार्जुन खड़गे ने कहा कि साझा एजेंडा तैयार किया जा रहा है और अगली बैठक शिमला में होगी जिसमें सीट बंटवारे के मुद्दे पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल हर राज्य में अलग-अलग रणनीति बनाएंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर हमला किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि हम विचारधारा के मुद्दे पर लड़ रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सांप्रदायिक ताकतों की हार होगी। जनता दल युनाइटेड के वरिष्ठ नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए रणनीति बना ली गई है। तृणमूल कांग्रेस नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि जन आंदोलन की शुरुआत पटना से हो चुकी है और भाजपा को अगले आम चुनाव में परिणाम भुगतना होगा।
बैठक में हेमंत सोरेन, एम. के. स्टालिन, अरविंद केजरीवाल, अखिलेश सिंह यादव, फारूक अब्दुल्ला, शरद पवार, महबूबा मुफ्ती और उद्धव ठाकरे सहित कई नेता शामिल हुए।
शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More
वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More
YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More
India White-Ball Series: चोटिल खिलाड़ियों की जगह Prince Yadav और Ravi Bishnoi को मिला मौका… Read More
CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More
उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment