Categories: News-Headlines

दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल: मौसम विभाग

मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि अगले दो दिनों के दौरान छत्‍तीसगढ, झारखंड, बिहार, मध्‍य प्रदेश, उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड के कुछ और क्षेत्रों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून (Monsoon) के पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन चार दिनों के दौरान महाराष्‍ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना के कुछ और क्षेत्रों में मॉनसून के पहुंचने की संभावना है।

अगले पांच दिनों के दौरान पूर्व -मध्‍य और उत्‍तर पश्चिम भारत के कुछ भागों में मध्‍यम वर्षा से भारी वर्षा की संभावना है। ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, बंगाल के तराई वाले क्षेत्रों, सिक्किम और झारखंड में भारी वर्षा हो सकती है। दक्षिण बिहार, दक्षिण पूर्व उत्‍तर प्रदेश, पूर्वोत्‍तर मध्‍य प्रदेश, विदर्भ, तेलंगाना और दक्षिण मध्‍य महाराष्‍ट्र में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी भारत के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

Leave a Comment

Recent Posts

सऊदी अरब ने अपने सैन्‍य ठिकानों और वायु क्षेत्र तक अमरीकी सेना की पहुंच रोकी

सऊदी अरब ने अपने सैन्‍य ठिकानों और वायु क्षेत्र तक अमरीकी सेना की पहुंच पर… Read More

40 minutes ago

अमरीका की एक संघीय अदालत ने राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प के दस प्रतिशत के नए वैश्विक टैरिफ को गैर कानूनी बताया

अमरीका की एक संघीय अदालत ने राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प के दस प्रतिशत के नए वैश्विक टैरिफ… Read More

40 minutes ago

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन में देरी से राजनीतिक स्थिति अनिश्चित बनी हुई

तमिलनाडु में नई सरकार के गठन में देरी से राजनीतिक स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।… Read More

40 minutes ago

लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9 रनों से हराया

लखनऊ के एकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 9… Read More

2 hours ago

स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में दायित्‍यपूर्ण कृत्रिम बुद्धिमत्ता अपनाने की प्रक्रिया को गति देने के लिए IndiaAI और ICMR के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

केन्‍द्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत संचालित प्रमुख पहल इंडियाएआई ने आज भारतीय… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.