अमेरिका, फ्रांस और कनाडा के 3 वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला पुरस्कार
ऑप्टिकल लेजर’ के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले तीन वैज्ञानिकों अमेरिका के आर्थर आस्किन, फ्रांस के जेरार्ड मोउरो और कनाडा की डोना स्ट्रिकलैंड को संयुक्त रूप से वर्ष 2018 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। इन वैज्ञानिकों के आविष्कार ने दृष्टिदोष को दूर करने के लिए नेत्र शल्य चिकित्सा में इस्तेमाल किए जाने वाले अत्याधुनिक औजारों को ईजाद किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया। ख़ास बात ये है कि इन 3 वैज्ञानिकों में से एक, पिछले 55 सालों में भौतिकी के लिए पुरस्कृत होने वाली पहली महिला वैज्ञानिक भी शामिल हैं। जेराई मोउरो और डोना स्टिकलैंड ने मिल कर ‘‘अल्ट्रा शार्ट पल्सेस’’ पैदा करने वाली एक पद्धति विकसित की। ये मानव द्वारा अब तक बनाई गई सबसे छोटी और सबसे तेज लेजर पल्सेज हैं।
भौतिकी के लिए 2018 का नोबेल पुरस्कार अमेरिका, फ्रांस और कनाडा के तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से दिया गया है। इन वैज्ञानिकों के आविष्कार ने दृष्टिदोष को दूर करने के लिए नेत्र शल्य चिकित्सा में इस्तेमाल किए जाने वाले अत्याधुनिक औजारों को ईजाद किए जाने का मार्ग प्रशस्त किया। ख़ास बात ये है कि इन 3 वैज्ञानिकों में से एक, पिछले 55 सालों में भौतिकी के लिए पुरस्कृत होने वाली पहली महिला वैज्ञानिक भी शामिल हैं।
अमेरिका के वैज्ञानिक आर्थर आस्किन को पुरस्कार राशि 10 लाख एक हजार डॉलर का आधा हिस्सा मिलेगा, जबकि शेष रकम फ्रांस के जेरार्ड मोउरो और कनाडा की डोना स्ट्रिकलैंड को संयुक्त रूप से मिलेगी। आस्किन को ‘आप्टिकल ट्वीजर’ का आविष्कार करने के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया है। यह अणु, विषाणु और अन्य जीवित कोशिकाओं को अपने लेजर बीम फिंगर से पकड़ सकता है। जेराई मोउरो और डोना स्टिकलैंड ने मिल कर ‘‘अल्ट्रा शार्ट पल्सेस’’ पैदा करने वाली एक पद्धति विकसित की। ये मानव द्वारा अब तक बनाई गई सबसे छोटी और सबसे तेज लेजर पल्सेज हैं। उनकी तकनीक का इस्तेमाल अब नेत्र शल्य चिकित्सा में किया जा रहा है। रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा बुधवार को की जाएगी। इसके बाद शुक्रवार को शांति पुरस्कार और सोमवार आठ अक्टूबर को अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि सोमवार को मेडिसिन के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई थी। यह पुरस्कार कैंसर थेरेपी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने को लेकर दिया गया है।
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
आंध्र प्रदेश में बारिश का संकट गहराया, सामान्य से कम वर्षा ने बढ़ाई चिंता अमरावती:… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment