दुनिया के सबसे बड़े वेब सर्च इंजन Google का आज 20वां जन्मदिन मना रहा है। Google देश विदेश के महान हस्तियों के बर्थ-डे पर डूडल बनाने वाले गूगग ने अपने जन्मदिन के मौके पर डूडल बनाया है।
दिग्गज सर्च इंजन गूगल आज यानी 27 सितंबर को अपना 20वां जन्मदिन मना रहा है। अपने 20वें बर्थडे पर गूगल ने खुद के लिए ही अपना डूडल तैयार किया है। गूगल ने अपने डूडल को G20GLE के रूप में लिखा है। इसके साथ ही गूगल ने एक वीडियो में जारी किया है। जिसके विभिन्न भाषाओं में गूगल सर्च और गूगल पर कई तरह से सवालों को दिखाया गया है। बता दें कि गूगल की शुरुआत दो छात्रों ने की थी, ये उनका एक कॉलेज प्रोजेक्ट था, जिसे आज हम गूगल के रूप में देख रहे हैं।
इसकी शुरुआत लैरी पेज और सर्जी बिन ने साल 1995 में की थी। पहले इसका नाम बैकरब रखा गया था लेकिन उन्होंने बाद में इसका नाम बदलकर गूगल कर दिया। हालांकि बतौर डोमेन गूगल को 15 सितंबर 1995 को रजिस्टर किया गया था। लेकिन गूगल 15 सितंबर को अपना बर्थडे नहीं मनाती है।
वहीं कंपनी के तौर पर गूगल का रजिस्ट्रेशन 4 सितंबर 1998 को हुआ था। लेकिन कंपनी 4 सितंबर को भी अपना बर्थडे नहीं मनाती है। आप को ये जानकर भी आश्चर्य होगा कि गूगल को खुद नहीं साफ-साफ पता की उसका जन्मदिन कब होता है। Google Doodle Google Doodle के जरिए मनाया अपना 20वां बर्थडे।
इस बात के बार में गूगल ने अपने 15वें जन्मदिन पर कहा था। साल 2002 में कंपनी ने 27 सितंबर को अपना बर्थडे मनाया था। इसके बाद गूगल ने साल 2006 में भी गूगल ने इसी दिन अपना जन्मदिन मनाया था। गूगल ने जारी वीडियो में दिखाया है कि लोग किस प्रकार के प्रश्न गूगल में बीते सालों से सर्च कर रहे हैं। इन सवालों में दुनिया से पॉपुलर गेम से लेकर टाई बांधने तक के सवाल हैं।
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment