World

न्यूयॉर्क शहर में दो कारों की भिड़ंत में 20 लोगों की मौत

20 people killed in two cars in New York City

न्यूयार्क में एक कंट्री स्टोर के पास एक सड़क हादसे में 20 लोगों की मौत। शादी के समारोह से आ रही लिमोज़ीन एक दूसरी कार से टकराई। साल 2005 के बाद ये अब तक का सबसे भीषण सड़क हादसा।

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में कल दो कारों की भिड़ंत में 20 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा अल्बानी के पास स्कोरी काउंटी में उस समय हुआ जब विपरित दिशा से आती हुईं दो कारें आपस में टकरा गईं। स्कोरी काउंटी सैलानियों के बीच काफी मशहूर है। स्थानी अधिकारियों ने बताया कि शादी समारोह से आ रही एक लिमोज़ीन गाड़ी की दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई, जिसमें 20 लोगों की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक साल 2005 के बाद ये सबसे भीषण सड़क हादसा है।

 

अमरीकी विदेश मंत्री आज करेंगे चीन का दौरा

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने अपनी प्योंगयांग यात्रा के दौरान उत्तर कोरिया नेता किम जोंग उन के साथ की अहम वार्ता। चीन के साथ जारी व्यापारिक तनातनी और दक्षिण चीन सागर पर बींजिग के दावे से पैदा हुए तनाव के माहौल में पोंपियो आज करेंगे चीन का दौरा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की दूसरी मुलाकात जल्द हो सकती है। हालांकि, तारीख का ऐलान अभी नहीं किया गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने किम जोंग उन से उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में मुलाकात की। पोम्पियो ने बातचीत को उत्साहवर्धक बताया। पोम्पियो ने कहा कि सिंगापुर वार्ता में हुए समझौतों पर दोनों देश आगे बढ़ रहे हैं।

पोम्पियो ने कल शाम दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून-जे-इन से सिओल में मुलाकात की। मून ने उम्मीद जताई कि पोम्पियो की यह यात्रा अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और किम-जोंग-उन के बीच दूसरी वार्तालाप कराने में सहायक साबित होगी, जिसके चलते किम-जोंग-उन शांति प्रक्रिया को लेकर अपने पहले के मत से अलग कुछ बेहतर निर्णय लेंगे। अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो आज चीन का भी दौरा करेंगे। माइक पोम्पियो उस समय चीन जा रहे हैं जब दुनिया की इन दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार और दक्षिणी चीन सागर पर बीजिंग के दावे को लेकर तनाव चरम पर है।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से बाहर निकले

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More

20 hours ago

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई जानकारी

आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More

22 hours ago

भारत ने शुरू किया ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’, भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल सहायता

भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More

2 days ago

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

2 days ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

2 days ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

2 days ago

This website uses cookies.