STATE NEWS

बिहार में 26 से अधिक जिलों में लगभग 40 लाख लोग बाढ़ की चपेट में

बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। पटना, कटिहार, खगड़िया और समस्तीपुर सहित 26 जिलों के 40 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। गंगा, सोन, पुनपुन और कोसी सहित कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सडक और रेल यातायात बाधित हो गया है। भागलपुर-मुंगेर रेलखंड और किऊल-भागलपुर रेलखंड पर रेल पटरियों पर पानी भर जाने के कारण लगातार दूसरे दिन रेल सेवाएं निलंबित हैं। लम्‍बी दूरी की रेलगाडियों को अन्‍य मार्गों से चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है।

बाढ़ से 80 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है। राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्‍य आपदा मोचन बल की 21 टीमें प्रभावित इलाकों में राहत तथा बचाव कार्य में लगी हैं। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए दो हजार से अधिक देशी नौकाओं को लगाया गया है। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 31 राहत शिविर और 254 सामुदायिक रसोई बनाई गई हैं।

Khushi Bhargav

I am Khushi Bhargav a passionate Content Writer at Vikral News, who loves to share informative and engaging content on Trending News, Lifestyle, Entertainment, Current Affairs, and Viral Stories.

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.