Categories: News-Headlines

19वें एशियाई खेलों में भारत दो स्‍वर्ण, तीन रजत और छह कांस्‍य पदकों सहित कुल ग्‍यारह पदक जीतकर छठे स्‍थान पर

चीन के हांगचोउ में 19वें एशियाई खेलों में इस समय पुरुष हॉकी के पूल-ए में भारत का मुकाबला सिंगापुर से हो रहा है। भारत दो स्‍वर्ण, तीन रजत और छह कांस्‍य पदकों सहित कुल ग्‍यारह पदक जीतकर छठे स्‍थान पर बना हुआ है।

एशियाई खेलों में आज 15 खेलों में 109 भारतीय खिलाड़ी अपना जौहर दिखा रहे हैं। वॉलीबॉल में आज भारत का मुकाबला पाकिस्‍तान से होगा।

निशानेबाजी में दिव्‍यांश और रमिता की जोड़ी ने कांस्‍य पदक के लिए क्‍वलीफाई कर लिया है। पदक के लिए अब इस जोड़ी का मुकाबला कोरिया से होगा। आज ही मनुभाकर और अंगदवीर सिंह बाजवा भी अपनी चुनौती पेश करेंगे।

तलवारबाजी के व्‍यक्तिगत मुकाबले में भवानी देवी ने जीत के साथ शुरूआत की है। आज अगले दौर के मुकाबले खेले जाएंगे।

मुक्‍केबाजी में लवलीना बोरगोहेन, निशांत देव, सचिन और संजीव पर खेल प्रेमियों की निगांहे रहेंगी। वहीं जुडो में अवतार सिंह, इंदुबाला और तूलीकमान अपनी चुनौती पेश करेंगे। वूशु के क्‍वार्टर फाइनल में सूर्या भानू प्रताप और सूरज यादव अपने मैच खेलेंगे।

वहीं तैराकी में आनंद, तन‍िश मैथ्‍यू, अनीश गौड़ा, पलक जोशी और अदवैत अपने मुकाबले खेलने के लिए पूल में उतरेंगे।

दिन में स्‍क्‍वैश के राउंड-वन के मुकाबले में भारतीय पुरूष और महिला टीम अपनी चुनौती पेश करेंगे।

टेनिस के महिला सिंग्‍लस में अंकिता रैना और रूतुजा भोसले और पुरूष सिंग्‍लस में रामकुमार रामानाथन जबकि महिला डबल्‍स में प्रार्थना और अंकिता रैना की जोडी अपनी- अपनी चुनौती पेश करेंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.