Categories: News-Headlines

15 से 18 आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कल से

15 से 18 वर्ष आयुवर्ग के पात्र लाभार्थी कल से को-विन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इन लाभार्थियों के लिए टीकाकरण केंद्र पर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस महीने की 25 तारीख को राष्ट्र के नाम संबोधन में 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के लिए 3 जनवरी से टीकाकरण शुरू करने की घोषणा की थी। अन्य बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए एहतियात के तौर पर टीके की तीसरी खुराक 10 जनवरी से शुरू की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पात्र लाभार्थियों के लिए टीकाकरण में और तेजी लाने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ समन्वय बढ़ा दिया है।

केन्द्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 150 करोड़ 66 लाख से अधिक नि:शुल्क कोविडरोधी टीके उपलब्ध कराए हैं। करीब 16 करोड़ 94 लाख टीके अब भी इनके पास बचे हुए हैं। कोविन प्लेटफॉर्म के प्रमुख डॉ. आर. एस. शर्मा ने कहा कि कोविड वैक्सीन की पहली एहतियाती खुराक 60 वर्ष से अधिक उम्र के उन्हीं लोगों को लगाई जाएगी, जिन्हें दूसरी खुराक लिए हुए नौ महीने का समय हो गया होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.