पंचायती राज मंत्रालय 15 अगस्त को नई दिल्ली के लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 210 पंचायत प्रतिनिधियों को विशेष अतिथि के रूप में मेजबानी करेगा। अपने जीवनसाथी और नोडल अधिकारियों के साथ, कुल 425 प्रतिभागी इस समारोह में शामिल होंगे।
इन विशिष्ट अतिथियों के लिए 14 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में एक औपचारिक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल उपस्थित रहेंगे। मंत्रालय के सचिव विवेक भारद्वाज सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इस वर्ष के कार्यक्रम का विषय “आत्मनिर्भर पंचायत, विकसित भारत की
पहचान” है, जो विकसित भारत के एक प्रमुख स्तंभ के रूप में आत्मनिर्भर पंचायतों के दृष्टिकोण को दर्शाता है। इस सम्मान समारोह के दौरान एआई संचालित ‘सभासार’ एप्लिकेशन का शुभारंभ होगा और ‘ग्रामोदय संकल्प पत्रिका’ के 16वें अंक का भी विमोचन होगा।
इस वर्ष के विशेष अतिथियों में बड़ी संख्या में महिला पंचायत प्रतिनिधि शामिल हैं, जिन्होंने अपनी ग्राम पंचायतों में बेहतर बुनियादी ढांचा, बेहतर सार्वजनिक सेवाएं और समावेशी सामुदायिक पहल जैसे प्रत्यक्ष सुधार लाए हैं। पंचायती राज संस्थाओं की ये निर्वाचित महिला प्रतिनिधि ग्रामीण नेतृत्व की उभरती हुई शक्ति का उदाहरण हैं जो देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी शासन संबंधी ज़िम्मेदारियों को दूरदर्शी विकास दृष्टिकोणों के साथ सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं। इन्होंने हर घर जल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, मिशन इंद्रधनुष जैसी प्रमुख सरकारी योजनाओं को साकार कराने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है और साथ ही जमीनी स्तर पर नवीन स्थानीय पहलों व समाधानों को प्रोत्साहित भी किया है।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment