Categories: News-Headlines

15 अगस्त को दिल्ली से होकर गुजरने वाली या दिल्ली पहुंचने वाली कई रेलगाड़ियों के मार्गों में परिवर्तन

राजधानी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाले समारोह की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पंद्रह अगस्त को दिल्ली से होकर गुजरने वाली या दिल्ली पहुंचने वाली कई रेलगाड़ियों के मार्गों में परिवर्तन किया है। इसके अलावा कई रेलगाड़ियों को अस्थाई तौर पर रद्द करने, और कुछ रेलगाड़ियों को रोककर चलाने का निर्णय भी लिया है।

रेलवे के अनुसार जिन रेलगाड़ियों के मार्गों में परिवर्तन किया गया है, उनमें- रेलगाड़ी संख्या 0 4 0 9 1 खुर्जा -शकूरबस्ती स्पेशल एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 0 4 3 3 9 बुलंदशहर -तिलक ब्रिज स्पेशल एक्सप्रेस हैं। इन रेलगाड़ियों का परिचालन पंद्रह अगस्त को साहिबाबाद-तिलक ब्रिज परिवर्तित मार्ग से होगा। वही, जो रेलगाड़ियां अस्थाई तौर पर रद्द रहेंगी, उनमें- रेलगाड़ी संख्या- 0 4 4 1 3 और 0 4 4 4 7 गाजियाबाद-दिल्ली स्पेशल, रेलगाड़ी संख्या- 0 4 4 8 6 और 0 4 9 4 0 दिल्‍ली-गाजियाबाद स्पेशल शामिल हैं।

रेलवे ने बताया है कि रेलगाड़ी संख्या- 1 8 1 0 2 जम्मू तवी – टाटानगर मूरी एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 1 5 9 1 0 लालगढ़- डिब्रुगढ़ अवध असम एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 0 4 9 4 6 दिल्ली -गाज़ियाबाद स्पेशल को मार्ग में रोककर चलाया जायेगा। इसके अलावा, रेलगाड़ी संख्या- 0 4 4 0 4 सहारनपुर -दिल्ली स्पेशल को लाल किले पर समारोह समाप्त होने तक गाज़ियाबाद और शाहदरा के बीच में रोककर चलाया जायेगा।

उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने यह भी जानकारी दी है कि पंद्रह अगस्त को प्रस्थान करने वाली रेलगाड़ी संख्या 1 2 0 3 8 दिल्ली जं०-कोटद्वार सिद्धबली जनशताब्दी सुबह नौ बजे और रेलगाड़ी संख्या 1 5 4 8 4 दिल्ली जं०- अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस सुबह आठ बजकर पचास मिनट पर प्रस्‍थान करेगी। इन दोनों रेलगाड़ियों को उनके निर्धारित समय से पूर्व चलाया जायेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.