15वें वित्त आयोग ने भारत में उच्च शिक्षा के लिए क्षेत्रीय भाषाओं में ऑनलाइन सीखने और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विकास के लिए 6 हजार 143 करोड़ रुपये के अनुदान की सिफारिश की है। शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में इसकी जानकारी दी। एक सदस्य के प्रश्न का उत्तर देते हुए धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि कुल राशि में से ढाई सौ करोड रूपये आंध्रप्रदेश के लिए रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि बडे पैमाने पर ओपन ऑनलाइन पाठ्यक्रम, एमओओसी, डीटीएच सामग्री विकास, डिजिटल क्लास रूम और सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछडे वर्ग के 25 लाख विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लास के लिए उपकरण उपलब्ध कराने के प्रावधान करके ऑन लाइन शिक्षा को बढावा दिया जा रहा है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment