Categories: News-Headlines

12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोविड रोधी टीके और 60 वर्ष और अधिक आयु के लोगों को एहतियाती टीके आज से

केंद्र सरकार ने वैज्ञानिक निकायों के साथ विचार-विमर्श के बाद 12 से 13 वर्ष और 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्‍चों के लिए (जो 2008, 2009 और 2010 में पैदा हुए हैं अर्थात जो पहले ही 12 वर्ष से अधिक आयु के हैं) 16 मार्च, 2022 से कोविड-19 टीकाकरण शुरू करने का निर्णय लिया है। लगाई जाने वाली कोविड-19 वैक्सीन कॉर्बेवैक्‍स होगी, जिसका विनिर्माण बॉयोलोजिकल ई. लिमिटेड, हैदराबाद द्वारा किया जा रहा है।

उल्‍लेखनीय है कि 14 वर्ष से अधिक आयु की आबादी को वर्तमान में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत पहले से ही कोविड-19 वैक्सीन दी जा रही है।

सरकार ने यह निर्णय भी लिया है कि 60 वर्ष से अधिक आयु की आबादी के लिए कोविड-19 की एहतियाती खुराक के लिए सह-रुग्णता की स्थिति को तुरंत हटा दिया जाएगा। इसलिए, 60 वर्ष से अधिक आयु की पूरी आबादी 16 मार्च, 2022 से कोविड-19 वैक्सीन की एहतियाती खुराक लेने की पात्र होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More

19 hours ago

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

2 days ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

2 days ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

4 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

5 days ago

This website uses cookies.