हॉकी इंडिया लीग में कल रात राउरकेला में तमिलनाडु ड्रैगन्स ने वेदांता कलिंगा लांसर्स को शूटआउट में हरा दिया। कल के हुए बेहद रोमांचक मैच में तमिलनाडु ड्रैगन्स की रोमांचक पहली जीत। सडन डैथ में मिला नया जीवन। हॉकी इंडिया लीग 2024-25 के कल के मुकाबले में रोमांच और सस्पेंस का नया आयाम छू लिया। तमिलनाडु ड्रैगन्स और कलिंगा लांसर्स की टीमें जो अब तक अपनी पहली जीत की तलाश में थी, आमने-सामने थीं।
निर्धारित समय तक दोनों टीमें दो-दो गोल की बराबरी पर थीं और मैच का परिणाम पैनल्टी शूटआउट और फिर सडन डैथ में जाकर तय हुआ। तमिलनाडु ड्रैगन्स अपना पहला मैच जीते हैं। पिछली बार शूट ऑफ में हारे थे, इस बार शूट आउट में जीते हैं, लड़कर जीते हैं, रेगुलेशन टाइम में पिछड़ने के बाद वापसी की और उसके बाद शूटआउट के सडन डैथ में आपको जीत मिली है। तमिलनाडु के डेविड हार्ट प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
प्रतियोगिता में आज शाम 6 बजे श्राची राढ बंगाल टाइगर्स का मुकाबला दिल्ली एसजी पाइपर्स से होगा जबकि रात सवा आठ बजे हैदराबाद तूफान और टीम गोनासिका आमने सामने होंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment