हैदराबाद में चारमीनार के पास गुलजार हाउस के नजदीक एक रिहायशी इलाके में आज सवेरे आग लगने से 17 लोगों की मृत्यु हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इनमें से नौ की हालत गम्भीर बताई गई है। आग लगने की सूचना मिलने के तुरंत बाद 11 दमकल गाडियां भेजी गई थी। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है। दमकल कर्मचारियों ने इमारत से करीब 16 लोगों को सुरक्षित निकाला है। स्थानीय पुलिस के अनुसार अभी आग लगने का कारण नहीं पता चला है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तेलंगाना के हैदराबाद में आग लगने की घटना में हुई लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
प्रधानमंत्री ने प्रत्येक मृतक के निकट संबंधी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;
‘‘तेलंगाना के हैदराबाद में आग लगने की घटना में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है उनके प्रति मेरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
प्रत्येक मृतक के निकट संबंधी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री’’
@narendramodi
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment