हुडको ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए अपने शेयरधारकों को कुल 435.41 करोड़ रुपये का लाभांश दिया है। कंपनी ने आज आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के हिस्से के रूप में आवासनऔर शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी को अंतिम लाभांश के रूप में 174.23 करोड़ रुपये का एक चेक सौंपा। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय 61.08 फीसदी शेयर के साथ हुडको का सबसे बड़ा शेयरधारक है। वहीं, ग्रामीण विकास मंत्रालय के पास 20.73 फीसदी हिस्सा है, जबकि 18.19 फीसदी पब्लिक होल्डिंग है।
कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के 2174.53 करोड़ रुपये की तुलना में 2020-21 में 2268.64 करोड़ रुपये का सकल लाभ कमाया है। हुडको ने अपने शेयरधारकों को कुल 21.25 फीसदी लाभांश देने की घोषणा की थी। इससे पहले कंपनी ने 7.5 फीसदी की दर से 103.71 करोड़ रुपये के अंतरिम लाभांश का भुगतान किया था।अंतरिम लाभांश के समय आवासनऔर शहरी कार्य मंत्रालय की शेयरधारिता 69.08 फीसदी थी। इसे विनिवेश के बाद घटाकर 61.08 फीसदी कर दिया गया। इसने खर्च नहीं की गई सीएसआर निधि की रकम 50 करोड़ रुपये का भुगतान भी सरकारी खाते में किया है।
हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हुडको) एक सूचीबद्ध-ए मिनीरत्न सीपीएसई और आवासन व शहरी अवसंरचना में भारत का अग्रणी तकनीकी-वित्तीय पीएसयू है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment