हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड के बढते मामलों के मद्देनजर आवासीय विद्यालयों को छोडकर सभी स्कूल आज से 22 अगस्त तक बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। राज्य सरकार आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से आवासीय विद्यालयों के लिए दिशा निर्देश बनाने के लिए कहा गया है। इससे पहले राज्य सरकार ने कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए आवासीय विद्यालयों सहित सभी विद्यालयों को इस महीने की दो तारीख से खोलने के आदेश दिये थे। दूसरी तरफ पर्यटकों से कोविड टीकाकरण के दोनों टीकों का प्रमाण पत्र या 72 घंटे के भीतर का आर टी पी सी आर निगेटिव जांच लाना अनिवार्य कर दिया गया है। एहतियात के तौर पर यह भी निर्णय लिया गया है कि अंतर्राज्यीय और सार्वजनिक वाहन पचास प्रतिशत क्षमता के साथ शुक्रवार से चलाये जाएंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment