हिमाचल प्रदेश सरकार ने लगभग एक दशक में इस मौसम में सर्वाधिक मात्रा में सेबों की खरीद की है। फलों की बिक्री संचालित करने वाली राज्य सरकार की संस्था एचएमपीसी और हिमफेड ने बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत सेबों की खरीद की। इन दोनों संस्थाओं ने इस साल 70 हजार मीट्रिक टन सेब खरीदा। एचएमपीसी ने 35 हजार मीट्रिक टन और हिमफेड ने 33 हजार मीट्रिक टन सेब खरीदे। पिछले एक दशक में हिमफेड की यह सर्वाधिक मात्रा में सेबों की खरीद है। एचएमपीसी ने भी पिछले एक दशक में पहली बार रिकॉर्ड मात्रा में सेबों की खरीद की है। एचएमपीसी सेबों की खरीद का एक हिस्सा जूस और जैम बनाने के लिए इस्तेमाल करता है जबकि बाकी सेब परवानू में नीलाम कर दिये जाते हैं। आकाशवाणी के साथ विशेष बातचीत में हिमाचल प्रदेश के कृषि मंत्री वीरेन्दर कंवर ने बताया
हिमाचल प्रदेश के अंदर सेब हिमाचल की एक बहुत बड़ी आर्थिकी है, जिसमें किसान जो हैं, वो पूरी तरह से सेब के ऊपर जो है वो निर्भर करते हैं। इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में सेब की एक बम्पर क्रॉप जो है हुई है। उसमें हमने एमआईएस के माध्यम से जहां हिमफेड ये एजेंसी ने जो प्रोक्यूरमेंट की है, इसमें 23 हज़ार मीट्रिक टन हमने सेब जो है इस बार परचेज किया है और उसी तरह से जो हमारी जो दूसरी एजेंसी है एचपीएमसी उसने 35 हज़ार मीट्रिक टन सेब जो है वो खरीदा है। यानी कुल हमने 58 हज़ार मीट्रिक टन सेब जो है वो इस बार एमआईएस के माध्यम से खरीदा, जो बिल्कुल खराब सेब होता है, उसको सरकार जो है वो किसानों की भलाई के लिए जो है उठाती है।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment