Categories: News-Headlines

हिमाचल प्रदेश में मानसून वर्षा के कारण सामान्‍य जीवन प्रभावित हुआ

हिमाचल प्रदेश में मानसून वर्षा के कारण सामान्‍य जीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने 15 अगस्‍त तक राज्‍य के कई हिस्‍सों में तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने आज और कल वर्षा का यलो अलर्ट जारी करके कुछ जगहों पर तेज बारिश या गरज के साथ छीटें पड़ने की सम्‍भावना व्‍यक्‍त की है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि 11 और 14 अगस्‍त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटो के दौरान बिलासपुर जिले के श्री नैना देवी में सर्वाधिक एक सौ 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि ज़िला मंडी के पंडोह में एक सौ दो मिलीमीटर वर्षा हुई है। भारी वर्षा के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और बांधों का जलस्तर बढ़ने से कई बांधों से अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। राज्य में जगह-जगह भूस्खलन के चलते एक राष्ट्रीय उच्च मार्ग और तीन सौ 99 संपर्क सड़कें बंद पड़ी हैं। इस बीच मौसम विभाग के ख़राब मौसम की चेतावनी के मध्य नज़र राज्य सरकार ने लोगों को एहतियात बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी नालों से दूर रहने की सलाह दी है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

12 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

12 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.