Categories: News-Headlines

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी वर्षा से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान भारी वर्षा से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हो गया है। इससे राजधानी शिमला सहित राज्‍य के 135 मार्गों पर आवाजाही पर असर पडा है। कुल्‍लू जिले में सभी शिक्षा संस्‍थानों में कल तक के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से संबंधित घटनाओं में अब तक 48 लोगों की मृत्यु हुई है, 80 घायल हो गए हैं जबकि चार लोग लापता हैं। मानसून सीजन में अब तक कुल 362 करोड़ की संपति को क्षति पहुंची है। भारी वर्षा से कुल्लू-मनाली नेशनल हाइवे कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। मलबा गिरने से कालका-शिमला रेल मार्ग पर रेलों की आवाजाही बंद है।

राज्य की सभी प्रमुख नदियां व नाले उफान पर हैं। ब्यास नदी कुल्लु और मंडी शहरों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। प्रदेश लोक निर्माण विभाग ने फील्ड स्टाफ की छुट्टियां भी रद्द कर दी हैं और भूस्खलन से बाधित सड़कों को खोलने के लिए 200 डोजर और जेसीबी तैनात किए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कुल 12 में से सात जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पांच जिलों चम्बा, कांगड़ा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और सिरमौर में बाढ़ की भी चेतावनी दी गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

5 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

5 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.