हिमाचल प्रदेश में पिछले कई घंटों से जारी तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। जगह-जगह से भूस्खलन और बाढ़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में हुई तेज वर्षा के कारण 2 राष्ट्रीय राजमार्गों समेत करीब 452 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। नदियों और नालों का जल स्तर बढ़ गया है। राज्य के कई इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित है।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से सतर्क रहने और बाढ़, भूस्खलन या अन्य आपात स्थिति की किसी भी घटना की सूचना स्थानीय अधिकारियों को देने को कहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज वर्षा की चेतावनी जारी की है। राज्य सरकार ने आज सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment