हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल ने कोविड संक्रमण के बढते मामलों को देखते हुए कुछ प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। राज्य में रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि विवाह स्थलों और बेंक्वेट हॉल में पचास प्रतिशत लोगों को एकत्र होने की अनुमति दी गई है।
बिहार में कोविड संक्रमण बढने के कारण आज रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाया जाएगा। रात्रि कर्फ्यू 21 तारीख तक जारी रहेगा। कर्फ्यू के दौरान आवश्यक गतिविधियों की अनुमति होगी। राज्य में अगले आदेश तक जिम, पार्क, मॉल, धार्मिक स्थल, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल तथा स्टेडियम बंद रहेंगे। सभी दुकानें और व्यवसायिक संस्थान रात आठ बजे तक खुलेंगे। स्कूलों में आठवीं कक्षा तक की पढाई 21 जनवरी तक बंद रहेगी।
कोरोना के बढते संक्रमण को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने आज से रात्रि कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। कर्फ्यू रात दस बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा। दिशा निर्देशों के अनुसार यातायात और अन्य आवश्यक सेवाएं जैसे एटीएम, पेट्रोल पम्प, रसोई गैस ले जाने वाली गाडियां, समाचार पत्र, दूध और दवाइयों की दुकानें रात को खुली रहेंगी।
ICAI Result 2026: सीए छात्रों का इंतजार खत्म, जल्द जारी हो सकता है परीक्षा परिणाम… Read More
2026 Kawasaki Ninja 500 भारत में लॉन्च, कीमत ₹5.76 लाख; मिला नया रंग और E20… Read More
FIFA Score: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में रोमांच जारी, जानिए बड़े मैचों के स्कोर नई… Read More
कौन हैं रेनाटो वेइगा? पुर्तगाल के उभरते फुटबॉल स्टार पर दुनिया की नजर नई दिल्ली:… Read More
कौन हैं बाबेट डे लीडे? नीदरलैंड्स महिला क्रिकेट टीम की स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज नई दिल्ली: नीदरलैंड्स… Read More
कौन हैं हीदर सीगर्स? फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री फिर सुर्खियों में नई… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment