Categories: News-Headlines

हिमाचल प्रदेश चुनाव: भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की कल नई दिल्ली पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई

हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा के लिए भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की कल नई दिल्ली पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने इसमें भाग लिया। राज्य में विधानसभा चुनाव अगले महीने की 12 तारीख को होने हैं। सभी 68 सीटों के लिए नामांकन पत्र भरने का काम पहले ही शुरू हो चुका है।

भारतीय जनता पार्टी केन्द्रीय चुनाव समिति ने आगामी हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/HbXuGnDGjY

— BJP (@BJP4India) October 19, 2022

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 12 नवंबर को सिराज विधानसभा सीट से नामांकन पत्र भऱेंगे

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी जिले की सिराज विधानसभा सीट से आज नामांकन पत्र भऱेंगे। राज्य में अगले महीने की 12 तारीख को चुनाव कराए जा रहे हैं। जयराम ठाकुर कुठाह, जनजेहली में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे अपने समर्थकों के साथ पर्चा भरने के लिए थुनक में एस.डी.एम कार्यालय की ओर जाएंगे। जयराम ठाकुर ने 1998 में चेचियट सीट से पहली बार विधान सभा चुनाव जीता था। तब से लेकर आज तक वे वहां से लगातार पांच बार विधायक चुने गये हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 46 उम्‍मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 46 उम्‍मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को हरोली से जबकि पूर्व मंत्री आशा कुमारी को डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से दोबारा उम्‍मीदवार बनाया है। कांग्रेस नेता सुखविन्‍दर सिंह सुक्‍खू नादौन से जबकि विक्रमादित्‍य सिंह शिमला ग्रामीण क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

15 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.