Categories: News-Headlines

हिमाचल प्रदेश के सोलन में बादल फटने की घटना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई

हिमाचल प्रदेश: सोलन के कंडाघाट उपमंडल के जादोन गांव में बादल फटा। दो घर और एक गौशाला बह गए। मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन के जादोन गांव में बादल फटने से सात लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, “हमने अधिकारियों को इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और समर्थन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।”

हिमाचल प्रदेश में पिछले कई घंटों से जारी मूसलाधार वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त

हिमाचल प्रदेश में पिछले कई घंटों से जारी तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। जगह-जगह से भूस्खलन और बाढ़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताजा जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों में हुई तेज वर्षा के कारण 2 राष्ट्रीय राजमार्गों समेत करीब 452 सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। नदियों और नालों का जल स्तर बढ़ गया है। राज्य के कई इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों से सतर्क रहने और बाढ़, भूस्खलन या अन्य आपात स्थिति की किसी भी घटना की सूचना स्थानीय अधिकारियों को देने को कहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज वर्षा की चेतावनी जारी की है। राज्य सरकार ने आज सभी स्कूल और शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

13 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.